फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सूर्यकुमार के नाम से बनेगा प्रवेश द्वार और पक्की सड़क

विज्ञापन
भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सुर्यकुमार यादव के दादा विक्रमा यादव से मुलाकात करते एमएलसी 
विज्ञापन
औड़िहार (गाजीपुर)। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल बृहस्पतिवार को भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर हथौड़ा पहुंचे। उन्होंने उनके दादा विक्रमा यादव को भारतीय टीम के टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी। एमएलसी ने सूर्यकुमार से फोन पर बात कर उन्हें भारत की शानदार जीत की बधाई दी। पैतृक गांव हथौड़ा में उनके नाम से प्रवेश द्वार, मुख्य मार्ग से घर तक पक्की सड़क और ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर न सिर्फ अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में उनकी कप्तानी और प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व कप जीतकर देशवासियों को गर्व का अवसर दिया है। दादा विक्रमा यादव ने कहा कि गांव और क्षेत्र के लोगों का जो स्नेह और आशीर्वाद सूर्यकुमार को मिल रहा है, उससे पूरा परिवार अभिभूत है। उनके चाचा राजकपूर यादव ने बताया कि जल्द ही ईशोपुर स्थित रामकरन इंटर काॅलेज मैदान में सूर्यकुमार यादव क्रिकेट एकेडमी शुरु होगी। वहां मौजूद उप जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई है, उन्हें जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव, डॉ. इंद्रेश, ग्राम प्रधान रमेश पासवान, विनोद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें