फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन पटरी से उतरा

Wed, 12 Oct 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
इंजन डिरेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
छपरा-वाराणसी रेल मार्ग पर कबीरपुर गांव के सामने पैसेंजर ट्रेन के इंजन से सुअर के टकराने के बाद इंजन का अगला पहिया पटरी से उतर गया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लगभग आधा किमी तक इंजन का अगला पहिया जमीन पर घीसटता रहा। चालक ने धैर्य और सावधानी के साथ धीरे-धीरे ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। हादसे के बाद वाराणसी-छपरा रेल मार्ग पर घंटों ट्रेनों का आवगमन बाधित रहा। इस दौरान करीब आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया। विभाग घटना की छानबीन कर रहा है।
 मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे अप लाइन की छपरा-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन (नंबर-55013) जैसे ही करीमुद्दीनपुर और ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन के बीच कबीरपुर गांव के सामने पहुंची। ट्रेन के इंजन में एक सुअर फंस गया और इंजन का अगला पहिया पटरी से उतर गया। चालक ने खतरे को भांपते हुए धीरे-धीरे ब्रेक लगाना शुुरू किया। इस दौरान करीब आधा किमी तक इंजन का पहिया जमीन पर घीसटता रहा। हादसे की जानकारी होने पर एडीआरएम की देखरेख में इंजीनियरिंग विभाग सहित अन्य विभागों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। बलिया से दूसरा इंजन मंगाया गया। बेपटरी हुए इंजन को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा करने के साथ ही सवारी गाड़ी की अन्य बोगियों को दूसरे इंजन से बलिया भेजा गया। इसकेे  बाद रेल मार्ग का मरम्मत किया गया। रात करीब11.30 बजे पुन: ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो सका। इस बीच अप लाइन की स्वतंत्रता सेनानी और दरभंगा मुंबई एक्सप्रेस के साथ ही डाउन में सारनाथ, गोदिया, सवारी गाड़ी तथा डेमू को जहां-तहां रोक दिया गया। जबकि सेनानी तथा दरभंगा-मुंबई एक्सप्रेस को विलंब से होने के कारण इसी मार्ग से गुजारा गया। अप लाइन की पवन, छपरा-लखनऊ को जहां फेफना, मऊ, औड़िहार के रास्ते वाराणसी भेजा गया। जबकि डाउन लाइन की सारनाथ और गोदिया एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर औड़िहार से मऊ, फेफना के रास्ते छपरा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक रेल मंडल प्रबंधक वाराणसी संतोष शुक्ला ने कहा कि इंजन के सामने अचानक सुअर के आ जाने से सवारी गाड़ी के इंजन का पहिया लाइन की प्लेट से हट गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रात्रि 11.45 बजे मार्ग दुरूस्त कर लिया गया था और पहली ट्रेन 12.30 बजे मार्ग से गुजारी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें