फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद पर 2093 के बीच होगी जोर आजमाइश

Mon, 23 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सदस्य पद के लिए दूसरे चरण में कराए जा रहे चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। इस दौरान प्रधान पद पर 193 उम्मीदवारों की ओर से अपना नामांकन वापस लिया गया। नाम वापसी के बाद ताल ठोंकने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया गया। इस तरह प्रधान पद के लिए 2093 प्रत्याशियों के बीच जोर आजमाइश होगी।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सदर, जमानिया, रेवतीपुर और भदौरा विकास खंड में ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाना है। पहली दिसंबर को होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। सदर विकास खंड के निर्वाचन अधिकारी राजेश मिश्र ने बताया कि प्रधान पद के 53 एवं सदस्य पद के 13 उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा वापस ले लिया गया। इस तरह से प्रधान पद पर 593 तथा सदस्य पद पर 783 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। सुहवल संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि रेवतीपुर ब्लाक की 46 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में 470 उम्मीदवारों के बीच घमासान होगी। नाम वापसी के दौरान आज 50 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। भदौरा संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि प्रधान पद के 37 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया।


अब इस पद पर 391 तथा सदस्य पर 896 प्रत्याशी मैदान में हैं। जमानिया संवाददाता के अनुसार आरओ अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान पद की 83 सीटों पर 639 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज 53 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। सदस्य पद के लिए 33 दावेदारों के पर्चा वापस लेने के बाद 1192 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।  नाम वापसी के बाद सभी चारों विकास खंडों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटन के चलते संबंधित ब्लाक मुख्यालयों के आस-पास दिन भर गहमा गहमी बनी रही। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें