लाइफ लाइन एक्सप्रेस में उपचार कराने के लिए सोमवार को 830 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। मोतियाबिंद से पीड़ित 70 मरीजों का आपरेशन हुआ। वहीं 386 आंख के मरीजों में 386 चश्मे वितरित किए गए। अभी तक नेत्र का इलाज कराने के लिए कुल 3930 मरीज ने पंजीकरण कराया है। दॉत के 189 मरीजों का उपचार किया गया।
महेंद्रा कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिल रॉव ने बताया कि अभी तक 422 दांत के मरीज अपना उपचार करा चुके हैं। सोमवार को 189 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। वहीं आंख के मरीजों ने अभी तक 3930 मरीजों ने पंजीकरण कराया है। इसमें अभी तक 1429 लोगों में चश्मे का वितरण हुआ है। आज से शुरू हुए मोतियाबिंद आपरेशन में चयनित 70 मरीजों का सफल आपरेशन किया गया।