फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आपातकाल को भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताया

विज्ञापन
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से प्रायोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रतिभागी युवाओं ने भारतीय आपातकाल के 50 वर्ष : लोकतंत्र के सबक के रूप में अपने विचार 3 मिनट में रखे। उन्होंने आपातकाल को भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताया। कहा कि इसके द्वारा भारतीय संसद और संविधान की उपेक्षा की गई थी।
विज्ञापन

युवा वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल से यह सीख मिलती है कि देश से सरकार है, सरकार से देश नहीं। जनता से बड़ी कोई भी सत्ता नहीं होती है। इसके पहले उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा की सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद एक महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र और उससे जुड़े खतरों पर अपनी बात रखनी है। विषय प्रवर्तन नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिलदेव राम ने किया। इससे पहले मुख्य अतिथि एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी एवं प्राध्यापकों ने किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. घनश्याम कुशवाहा, डॉ. माधवम सिंह, विनय कुमार सिंह, सीमा पाठक एवं सुभाष प्रसाद ने विषय सामग्री, प्रस्तुतीकरण, समय प्रबंधन, संप्रेषण कौशल के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ पांच स्थानों पर चयनित जयति जैन, अमृता राय, महजबीन अंसारी, साधना यादव, दीपशिखा सिंह 10 मार्च को लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। सभी प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जबकि विजेता पांच छात्राओं को समापन सत्र के मुख्य अतिथि इग्नू दरभंगा के उपनिदेशक डॉ. संतन कुमार राम ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. रामनारायण तिवारी, सचिदानंद तिवारी, डॉ शिवकुमार, डॉ निरंजन कुमार, डॉ. हरेंद्र यादव थे। संचालन डॉ. सारिका सिंह, डॉ. शशिकला एवं डॉ. संगीता ने किया। डॉ. रामनाथ केसरवानी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें