फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से मौके पर बड़े भाई ने और अस्पताल में छोटे ने तोड़ा दम

विज्ञापन
नंदगंज थाना के सिरगिथा में दो भाइयों की हत्या के बाद कुकुढ़ा गांव में रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सिरगिथा-कुकुढ़ा मार्ग पर स्थित कुटिया के पास रविवार की रात बदमाशों ने साइकिल से घर लौट रहे बसपा के सेक्टर प्रभारी और उनके छोटे भाई पर गोलियां बरसा दी थी। बड़े भाई की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं छोटे भाई ने देर रात वाराणसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस कातिलों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव निवासी स्व. श्यामलाल का बड़ा पुत्र बसपा सेक्टर प्रभारी विजय राम (50) और छोटा प्रदुम्मन राम (40) रोज की तरह रविवार की रात भी सिरगिथा बाजार में स्थित अपनी साइकिल मरम्मत की दुकान से अलग-अलग साइकिल से घर लौट रहे थे। घर और दुकान के बीच लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर सिरगिथा-कुकुढ़ा मार्ग पर स्थित कुटिया के पास पहले से घात लगाएं बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में बड़े भाई विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदुम्मन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति की मोबाइल से पुलिस के साथ ही परिजनों के सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल लाई। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू में उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे प्रदुम्मन की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मृतक प्रदुम्मन के पुत्र पवन ने दो लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की तहरीर दी। इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बताया की पुत्र ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे पिता की साइकिल की दुकान सिरगिथा बाजार में है। रविवार को दुकान बंद कर वह बड़े पिता के साथ साइकिल से घर आ रहे थे कि पुरानी दुश्मनी और दुकान को जलाने के मामले में गांव के ही सूरज यादव और सिरगिथा गांव निवासी खुल्ली बिंद ने मेरे पिता प्रदुम्मन और बड़े पिता विजय की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें