फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद-युसूफपुर मार्ग पर ब्रह्म स्थान के पास रविवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक का मोबाइल छीनकर भागने लगे। पीड़ित 112 पुलिस को सूचना देने के बाद खुद मोबाइल छीनने वालों का पीछा करने लगा। पुलिस ने भाग रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो युवक बाइक से कूदकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने एक और युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी अनिल कुमार कुशवाहा का पुत्र गोपाल कुशवाहा सोमवार की देर शाम साइकिल से कासिमाबाद से बाजार कर मोबाइल से बात करते जा रहा था। इसी दौरान करीब सात बजे कासिमाबाद-युसूफपुर मार्ग पर ब्रह्म स्थान के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। पीड़ित गोपाल ने तत्काल घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को देने के साथ ही मोबाइल छीनने वालों की पीछा करने लगा। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और घेरेबंदी कर बाइक को रोक लिया। इसी बीच मौके पर बाइक से कूदकर दो युवक फरार हो गया। जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए युवक ने पूछताछ में अपना नाम मरदह थाना क्षेत्र के बललोलपुर ताती निवासी चंदन पासवान बताया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ कासिमाबाद थाना क्षेत्र के हब्बिपुर मठिया गांव निवासी शिवम सिंह एवं इसी गांव का प्रमोद कुशवाहा लूट में शामिल रहा। निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे साथी शिवम सिंह को भी गिरफ्तार कर छीनी गई मोबाइल बरामद किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। फरार प्रमोद कुशवाहा की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें