गाजीपुर। कोरोना संक्रमण फैलाव को लेकर आमजन बेखबर हो चुके हैं। स्थिति यह है कि जिले में सप्ताहिक बंदी का असर नहीं दिख रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से जहां दुकानें खुल रही है। वहीं बाजारों में लोगों की भीड़ से एक बार फिर महामारी के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। कोविड प्रोटोकाल के दिशा-निर्देशों को आमजनों से दरकिनार कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर संक्रमण बढ़ने को लेकर खतरा बढ़ता दिख रहा है।
जनपद में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने दो माह तक ऐसा चपेट में लिया था कि स्थितियां काफी भयावह हो चुकी थी। ऐसे में शासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। संक्रमितों की संख्या कम होने पर बाजारों को सप्ताह में पांच दिन खुलने की अनुमति तो प्रदान की गई, लेकिन दो दिन शनिवार और रविवार को सप्ताहिक बंदी निर्धारित की गई थी। संक्रमण की भयावहता को दर किनार कर जहां बाजार खुल रहे हैं। वहीं संक्रमण फैलाव को दरकिनार कर आमजनों द्वारा प्रोटाकॉल का भी पालन नहीं किया जा रहा है। नगर के रौजा, महुआबाग, लंका सहित कई प्रमुख बाजारों में चाय की जहां दुकानें खुली रही। वहीं राशन एवं अन्य दुकानों को खोलकर दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा था। ऐसे में एक बार फिर संक्रमण फैलाव का खतरा बना हुआ है।