वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
गाजीपुर। शहर कोतवाली के महराजगंज के पास वाहन की चपेट में आने से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्हीकला गांव निवासी छोटे लाल (50) किसी काम से महराजगंज आए हुए थे। वह बाजार में सड़क के किनारे खड़े। इसी दौरान वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर दुर्घटना में मौत की जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद