फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत, खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नौबतपुर हाईवे पर मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से एक चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दड़ाव निवासी अमित यादव (23) मंगलवार देर रात ट्रक लेकर जा रहा था। नौबतपुर हाईवे स्थित एक ढाबे पर गाड़ी खड़ा कर वह अपने खलासी शेरू संग सड़क पार करने लगा। इस दौरान दोनों चंदौली की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि अमित अपनी कंपनी के एक गाड़ी के इंतजार में यहां रुका था। सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें