फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के मेधावियों ने नीट में लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के कई मेधावियों ने नीट की परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराया है। सदर ब्लाॅक अंतर्गत ग्राम धावां के निवासी डिप्टी एसपी अमरनाथ यादव की छोटी बेटी पल्लवी यादव ने अपने पहले प्रयास में यूजी-नीट में 720 में 565 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 6578 और ओबीसी रैंक 3104 मिली है। पल्लवी ने हाईस्कूल एवं इंटर सीबीएसई बोर्ड से लखनऊ से किया है।
विज्ञापन

सादात संवाददाता के अनुसार शिशुआपार की प्रिया भारद्वाज और नगर पंचायत के वार्ड तीन के आदित्य देव ने नीट क्वालिफाई कर परिजनों एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रिया को 544वीं रैंक मिली है। वहीं प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल करने वाले आदित्य देव का आल इंडिया रैंक 12357 और ओबीसी रैंक 5292 है। आदित्य की माता रीता यादव और पिता धर्मदेव यादव सादात के ब्लाॅक प्रमुख रह चुके हैं।
धर्मदेव यादव वर्तमान समय में सुभासपा के प्रदेश महासचिव हैं। इनके बड़े पुत्र उत्कर्ष देव पहले ही नीट क्वालिफाई कर डाॅक्टर बन चुके हैं। प्रिया की उपलब्धि पर पिता सेवानिवृत्त फौजी भोला राम, मां विमला देवी, दादा बलिराम, दादी इंद्रवासी आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार नगर के वार्ड चार निवासी फजलुर्रहमान के पुत्र रेहान फजल ने पहले प्रयास में सफलता हासिल कर ली थी लेकिन अच्छा कॉलेज न मिलने के कारण उन्होंने अपना एडमिशन नहीं करवाया। दूसरे प्रयास में रेहान ने 720 में से 528 अंक प्राप्त किया और उनकी आल इंडिया रैंक 25711 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें