फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नियमित टीकाकरण में जनपद प्रदेश में अव्वल, शत-प्रतिशत पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नियमित टीकाकरण में प्रदेश में जनपद अव्वल बना है। नवजात और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण लक्ष्य का आंकड़ा शतप्रतिशत पहुंच चुका है। वहीं नवजात के बर्थडोज बीसीजी में 100 प्रतिशत तो टीटी में लक्ष्य का 95 प्रतिशत टीका लग चुका है। यहीं नहीं एएनएम टीकाकरण के बाद नियत समय पर यू- वीन पोर्टल पर डाटा टैबलेट से अपलोड कर रही हैं। अप्रैल महीने से अक्तूबर तक प्रत्येक टीका में जनपद का ग्राफ 65 प्रतिशत से ऊपर है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एसके पांडेय ने बताया कि जिले में तैनात 542 एएनएम द्वारा नियमित टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। यहीं नहीं शासन द्वारा निर्धारित यू- वीन पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा रहा है, जिसकी निगरानी उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। नियमित टीकाकरण के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो टीटी टीकाकरण में प्रदेश के अन्य जनपद जहां 58 प्रतिशत हैं, वहीं गाजीपुर 65 प्रतिशत, नवजात के बर्थडोज बीसीजी में प्रदेश 68 प्रतिशत तो गाजीपुर 85 प्रतिशत, पेंटा बर्थडोज में प्रदेश 63 प्रतिशत तो जनपद 76 प्रतिशत, एमआर में प्रदेश के अन्य जनपद 77 प्रतिशत तो गाजीपुर 89 प्रतिशत टीकाकरण कर चुका है।
सीएमओ ने बताया कि नवजात के टीकाकरण का लक्ष्य 1.12 लाख में 95690 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं बीसीजी टीकाकरण में 55819 में 56 हजार को टीका लग चुका है। वहीं गर्भवती महिला को टीटी लगाने का लक्ष्य 65824 में 63 हजार गर्भवती महिलाओं का टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें