फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधान मोड़ के पास से गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चुन्नू कुरैशी उर्फ इसराइल कुरैशी को सूचना पर प्रधान मोड़ के पास से दबोचा गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया कि गिरफ्तार आरोपी चुन्नू कुरैशी (39), निवासी मसउदपुर का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ गो-हत्या निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें