फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बीएलओ को बैठने से रोकने पर जिलाधिकारी हुए सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत रविवार को बूथों पर बीएलओ ने नौ मैपिंग वाले मतदाताओं के प्रपत्रों को जमा किया। वहीं बीएलओ को स्कूलों में बैठने से रोकने पर जिलाधिकारी ने दो प्रधानाचार्यों को काराण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम मंगला प्रसाद, सीडीओ ओजस्वी राज व एडीएम अनिल कुमार चक्रमण करते रहे। इस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रत्येक टेबल पर स्पष्ट रूप से बूथ नंबर अंकित होना चाहिए तथा बीएलओ अधिक से अधिक लोगों से फॉर्म-6 भरवाकर अभियान को गति दें।
डीएम ने बीएलओ को प्राप्त दावों और आपत्तियों (फॉर्म-6, 7 और 8) के रजिस्टरों की गहन जांच की और मतदाता सूची में नाम, फोटो या पते से संबंधित त्रुटियों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं बीएलओ को बैठने नहीं देने की शिकायत पर डीएम ने गंभीर आपत्ति दर्ज करते हुए संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद सतीश चंद्र कॉलेज के बूथ पर सुपरवाइजर एवं बीएलओ के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एईआरओ को फटकार लगाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ और चपरासी के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराने तथा निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 360 फेफना के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय फेफना, गड़वार का निरीक्षण किया।लंबित आवेदनों को शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैरिया : विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) में तार्किक विसंगतियों को दूर करने के लिए हर मतदान केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। चिलकहर। खण्ड विकास अधिकारी रसड़ा शिवांकित वर्मा ने सिकरिया खुर्द, सिकरिया कला, बलेसरा सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से फार्म भरने की प्रक्रिया,दस्तावेजों की स्थिति और मतदाताओं को दी जा रही जानकारी की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें