फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्लेटफाॅर्म पर चेकिंग के दौरान 474 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में सड़क, नदी व ट्रेन के रास्ते शराब की तस्करी जोरों पर चल रही है। शुक्रवार को आरपीएफ, सीआईबी मुख्यालय गोरखपुर, सीआईबी वाराणसी, जीआरपी की संयुक्त टीम ने प्लेटफाॅर्म संख्या दो, तीन व चार से चेकिंग के दौरान पुराने फुट ओवरब्रिज के पास से 16 बड़े पिठ्ठू बैग, छह ट्राॅली बैग और दो बोरा व दो कार्टून से 474 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बाजार में इसका मूल्य 534660 रुपये है।
विज्ञापन

टीम ने वहां उपस्थित यात्रियों से पूछताछ किया गया तो किसी ने अपना नहीं बताया। संदेह के आधार पर सभी के समक्ष खोल कर देख गया तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी मिली। तस्कर ट्रेन से शराब की खेप बिहार ले जाने के फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस की सक्रियता देख शराब को छोड़कर हट गए।
थानाध्यक्ष राजकीय रेलवे पुलिस को बरामद शराब सुपुर्द किया गया। इस दौरान टीम में अबू गफ्फार फरहान फील्ड मुख्यालय गोरखपुर, सहायक उप निरीक्षक, गुलाम वारिश सिद्दीकी, उप निरीक्षक रामप्रकाश, उदय प्रताप यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें