फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जनपद न्यायाधीश ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शपथ दिलाते जनपद न्यायाधीश धर्मेद्र पांडेय। स
विज्ञापन
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन परिसर में शनिवार को एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व अधिवक्ताओं ने मंचासीन अतिथियों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह ने कहा कि बार- बेंच के लिए वादकारियों का हित सर्वोपरी होना चाहिए। यह तभी संभव हो पाएगा जब बार- बेंच का बीच आपसी तालमेल होगा।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र विक्रम सिंह और महासचिव अंजनी कुमार ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम समरेंद्र सिंह, सह सचिव प्रशासन अभिमन्यु उपाध्याय, सह सचिव पुस्तकालय अजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष अजयवीर विक्रम सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, लालमुनी सिंह, मुनींद्र कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार राय, राजेश प्रताप सिंह, संजय सिंह कुशवाहा और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य देवी प्रसाद राय, राघवेंद्र साहू, शहाना तईयब व राजीव कुमार को मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अभिमन्यू उपाध्याय, विजयशंकर पांडेय, आनंद शंकर सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें