फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले को 41.14 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले को कुल 41 लाख 14 हजार 100 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें जिले के अन्य विभागों को 30 लाख 64 हजार 100 एवं वन विभाग को 10.50 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में अन्य विभाग जिनकी ओर से आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना एवं स्थल चयन की सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन विभागों को निर्देश दिया गया कि वह वांछित सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकरी अविनाश कुमार ने नवाचार को बढ़ावा देते हुए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मियॉवाकी पद्धति से पौधरोपण कराने का निर्देश दिया। भूमि उपलब्ध कराने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। जिलाधिकारी ने नगर विकास विभाग से विशेष रूप से कहा कि मार्गाें के किनारे शोभाकार पौधों को अधिक से अधिक रोपित किया जाए। प्रभागीय निदेशक ने बताया कि जिले के अंतर्गत कुल 26 विभागीय पौधशालाएं हैं, जिनमें कुल 61 लाख 9 हजार 457 पौधे वृक्षारोपण के लिए उपलब्ध हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पांडेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें