फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को 18624 लोगों के नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि क्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग दिन मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके लिए शासन की तरफ से जिले को 18624 लोगों के नि:शुल्क ऑपरेशन का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ नोडल अधिकारी डॉ. डीपी सिन्हा ने कहा कि हर कोई अपनी खुली आंखों से दुनिया को देखना चाहता है। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनकी एक सीमित उम्र पार करने के बाद आंखों में समस्या होने लगती है। आंखों में मोतियाबिंद की समस्या सामान्य देखी गई है। प्रत्येक वर्ष गरीब एवं असहाय लोगों के मोतियाबिंद रोग के नि:शुल्क ऑपरेशन का कार्यक्रम चलाया जाता है। शासन की ओर से इस बार 18624 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए माइक्रो प्लान बना लिया गया है। प्रत्येक दिन अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार जिला चिकित्सालय गोरा बाजार पर डॉ. स्नेहा सिंह की ओर से ऑपरेशन किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार को जिला चिकित्सालय में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्रत्येक बुधवार को जिला चिकित्सालय गोराबाजार में डॉ. डीपी सिन्हा, प्रत्येक बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में डॉ. स्नेहा सिंह एवं प्रत्येक बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय गोराबाजार में डॉ. बृजेश कुमार, शुक्रवार को जिला चिकित्सालय गोरा बाजार में धर्मेंद्र कुमार, प्रत्येक शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया और जिला चिकित्सालय गाजीपुर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार और डा. डीपी सिन्हा द्वारा मोतियाबिंद के ऑपरेशन का कैंप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें