फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी : कृष्णबिहारी राय

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते कार्यक
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय का गृह तहसील में प्रथम आगमन पर सोमवार देर शाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर प्रदेश नेतृत्व की ओर से सौंपे गए डिजिटल लर्निंग अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

साथ ही जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में समाजसेविका मीरा राय ने कृष्णबिहारी राय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र राय, जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर राय, दिनेश वर्मा, जिला सहकारी बैंक के निदेशक कृपाशंकर राय, राजकिशोर अग्रवाल, प्रहलाद राय, अनूप शर्मा, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें