फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डिपो को जल्द मिलेंगी टू-बाई-टू 42 सीटों वाली 7 नई बसेंं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रोडवेज की बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। स्थानीय डिपो को जल्द ही सात नई बसेंं मिलने वाली हैं। 42 सीट वाली ये बसें टू-बाई-टू होंगी। इसको लेने के लिए चालक अगले सप्ताह कानपुर जाएंगे। इनके बेड़े में शामिल होने के बाद बसों की संख्या बढ़कर 94 हो जाएगी। राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 87 बसें हैं। यह कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, सोनौली, वाराणसी, मऊ, बलिया एवं आजमगढ़ के लिए चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों धरम्मरपुर, जमानिया, बारा, वीरभानपुर, गोड़उर, बाराचवर, वीरपुर, शेरपुर, मरदह, हथियाराम, जखनिया एवं चिरैयाकोट आदि जगहों के लिए भी इनका संचालन किया जा रहा है। कुछ सप्ताह पहले डिपो को पांच नई बसें उपलब्ध कराई गई थी। कानपुर से 42 सीट वाली इन बसों को यहां लाया गया था।
विज्ञापन

जल्द ही सात और नई बसें यहां आने वाली हैं। 42 सीट वाली ये बसें टू-बाई-टू होंगी। इनको लेने के लिए चालक कानपुर जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि पहले मिली पांच और नई आने वाली सात सहित सभी 12 बसों के संचालन के लिए मार्गों का निर्धारण कर लिया गया है। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें