फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 200 बोरी खाद लेने के लिए पहुंचे 400 किसान, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को 200 बोरी खाद लेने के लिए 400 किसान पहुंच गए। इसके कारण हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। लगभग 25 मिनट तक हंगामा होता रहा। इसके बाद सचिव बंशीधर राय की ओर से किसानों को कतारबद्ध करके खाद का वितरण सुनिश्चित कराया गया। लेकिन, किसानों की संख्या अधिक होने से सबको खाद नहीं मिल पाई। सुबह 8 बजे से ही किसान बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए जुटने लगे थे। 10 बजे के बाद जैसे ही खाद का वितरण शुरू हुआ, मौके पर आपाधापी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस कारण हंगामा होने लगा। 25 मिनट हंगामे के बाद 10.35 बजे सचिव की ओर से किसानों को समझाकर कतारबद्ध कराया गया। इसके बाद खाद का वितरण सुचारु रूप से शुरू हुआ। किसानों का कहना है कि समिति से उनको पर्याप्त खाद नहीं मिली। केवल एक से दो बोरी खाद देकर वापस लौटा दिया गया जबकि उनको इससे अधिक खाद की जरूरत थी। समिति के सचिव बंशीधर राय ने बताया कि समिति पर करीब 200 बोरी ही यूरिया उपलब्ध कराया गया था। खाद लेने के लिए इससे दोगुने किसानों के पहुंचने से यह स्थिति बनी। खाद की और डिमांड भेजी गई है। खाद आते ही वंचित रह गये किसानों में इसका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें