सुहवल। एंटी-रोमियो दस्ते ने थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित एक इंटर कालेज के पास शुक्रवार को छात्राओं एवं रास्ते से गुजर रही महिलाओं को देख अश्लील गीत गाने और फब्तियां कस रहे एक मनचले को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर घूमने वाले मनचलों एवं अराजक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है ।
एंटी-रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश गिरी, महिला आरक्षी पूनम एवं आरक्षी महेश यादव के साथ सादे वेष में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, कोचिंग सेंटरों, बाजार आदि विभिन्न जगहों पर चक्रमण कर रहे थे। टीम एक इंटर कालेज के पास से होते हुए गौरा जा रही थी। अचानक एंटी-रोमियो टीम की नजर एक युवक पर पड़ी देखा कि सड़क स्थित एक पेड़ के पास युवक राह से गुजर रही छात्राओं एवं महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था। घेराबंदी करके आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। इस संबंध में एंटी-रोमियो प्रभारी राजेश कुमार गिरी ने बताया पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।