फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित विद्यालय का किया लोकार्पण

Sat, 20 Dec 2014 11:39 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर में नवनिर्मित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ से प्रात: दस बजे रिमोट के जरिए किया। इसके बाद सैदपुर के विधायक सुभाष पासी ने फीता काट कर विद्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने विद्यालय में अधूरे कार्य पर नाराजगी जताते विद्यालय क ी खामियों को जल्द से जल्द सही कराने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों, मजलूमों, किसानों, युवाओं की है। इनको हितों को देखते हुए ही सरकार विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं पर नित नई-नई योजनाएं बना रही हैं।

 चुनाव से पहले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जो वादा किया उसे भलीभांति निभाया। सैदपुर विधायक सुभाष पासी ने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए खुद मैंने इस विद्यालय को संचालित कराया। विद्यालय में जो कमी है, उसे जल्द पूर्ण कर पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा की गई सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। सुभाष पासी ने छात्र-छात्राओं को कापी, पेन तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय लोगों को साल तथा कंबल भेंट किया।


इस मौके पर सीडीओ रामअवतार, उपजिलाधिकारी सैदपुर, एमएलसी विजय यादव, देवराज सिंह ठाकुर, राजेन्द्र यादव, छोटे प्रधान, रामविलास यादव, हृदय राम आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजनाथ यादव तथा संचालन विनोद सिंह ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें