फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फैसले से काले धन पर लगेगी रोक

Sun, 13 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बोले - फोटो : gazipur
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि नोट पर पाबंदी से काला धन और फर्जी नोट वालों को परेशानी हुई है। लेकिन कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं को क्यों परेशानी हो रही है ? इससे आम जनता को कुछ तकलीफ जरूर हुई है। लेकिन वह फैसले से खुश हैं। नोट बंदी से आतंकवाद और कालेधन पर लगाम लगना तय है।
विज्ञापन



शहर के आरटीआई स्थित सभास्थल पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी  पूर्वांचल विकास की दौड़ में सबसे पिछड़ा हुआ है। इसके चलते पूर्वांचल का यह  हिस्सा नक्सलवाद तथा अन्य समस्याओं से ग्रसित है। सबका साथ और सबका विकास के नारे के तहत प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल के  विकास को विशेष प्राथमिकता दी है।

पूर्वांचल  की छोटी से लेकर बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए उनकी ओर से प्रयास किया जा रहा है। पार्टी की  परिवर्तन रैली की चर्चा करते हुए कहा कि 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में छोटी-बड़ी करीब सौ रैली होंगी। प्रधानमंत्री भी प्रदेश में आधा दर्जन रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की 14 नवंबर की रैली ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 14 नवंबर  को प्रधानमंत्री यहां कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह गाजीपुर से कोलकाता के लिए चलने वाली नई ट्रेन शब्दभेदी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस अवसर पर  एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, महामंत्री रामनरेश,पालिकाध्यक्षविनोद अग्रवाल, सुनील सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें