फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार से ही विकास

Fri, 11 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया से प्रारंभ भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुक्रवार को गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करने पर मिर्जाबाद-मनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद डॉ. शिवपूजन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने की अपील की।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे केशव प्रसाद ने कहा कि 2012 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत के नारा को सफल बनाते हुए देश की जनता ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई जो देश के विकास में लगी हुई है। देश बदल रहा है। अब 2017 के चुनाव में सपा, बसपा मुक्त भाजपा सरकार बनने पर ही प्रदेश का विकास संभव होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हजार और पांच सौ की नोट को बंद करके भ्रष्टाचार से एकत्र किए गए पैसे से चुनाव जीतने का सपना देखने वाले सपा, बसपा के नेताओं को करारा झटका दिया है। पैसा खाकर मजबूत बसपा का हाथी अब इस निर्णय से छोटा होकर भैंस का रूप ले लिया है। इससे बहन मायावती को काफी तकलीफ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा को 300 सीट मिलने की संभावना जताई। परिवर्तन यात्रा का मिर्जाबाद मनिया, भांवरकोल, बढ़नपुरा, कबीरपुर, मलिकपुरा, महरूपुर, बालापुर, सलेमपुर मोड़ पर उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद भरत सिंह ने रथ में बने हाइड्रोलिक मंच से जगह-जगह लोगों को संबोधित किया। रथ के अंदर पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाशंकर कठेरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह, विधायक उपेंद्र तिवारी, एमएलसी विशाल सिंह चंचल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें