फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा दो युवकों की जान गई

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मटेहूं के मठिया गांव निवासी दुईज राम का पुत्र प्रमोद राम (35) ट्रैक्टर लेकर नगीना यादव के बेटे विरेंद्र यादव (36) के साथ उसके खेत की जुताई करने के लिए शाम को घर से निकला था। खेत की जुताई का काम पूरा होने के बाद दोनों रात में वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच करीब नौ बजे मटेहूं के पास प्रमोद ने सड़क पर आने के लिए ट्रैक्टर को नीचे से ऊंचाई पर चढ़ा रहा था। तभी नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया। प्रमोद और विरेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही चट्टी पर मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए और तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बगल में गांव से दोनों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के दबे दोनों युवकों को बाहर निकालवाया। आनन-फानन में परिवार के लोग उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। सूचना आते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया।

प्रमोद की पत्नी रीता देवी और विरेंद्र की पत्नी लक्ष्मीना देवी दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगी। प्रमोद के तीन जबकि विरेंद्र के चार पुत्री और एक पुत्र है। पिता की मौत के बाद इन बच्चों की मां के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इस घटना से पूरा गांव में शोक में डूब गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसी घटना होगी। दोनों की मौत से गांव में मातम फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें