फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत

Mon, 15 Aug 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत
विज्ञापन
 रेवतीपुर थानाक्षेत्र के रेवतीपुर गांव के पूरब रिंग रोड पानी टंकी के समीप रविवार की दोपहर बकरी चराते समय बाढ़ के पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष सहित जमानिया एसडीएम मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद बच्चे का शव पानी से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रेवतीपुर गांव निवासी पतिराज यादव का पुत्र सूरज यादव (7) अपने बड़े भाई गोविंद के साथ अपने डेरे पर बकरी चराने के लिए गया था।

वहां से दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पूरब तरफ रिंग रोड पानी टंकी के समीप पैर फिसलने से सूरज बाढ़ के पानी में गिर पड़ा। उसका बड़ा भाई गोविंद उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन तब तक सूरज डूब गया। उसने पानी में काफी देर तक अपने भाई की तलाश की, लेकिन उसका पता न चलने पर गोविंद दौड़कर घर पहुंचा और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए।

तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौतम सिंह, एसडीएम जमानिया राजकुमार एवं राजस्वकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से सूरज की तलाश शुरू की गई। करीब डेढ़ घंटे बाद उसको पानी से निकाला गया। परिवार के लोग उसे रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। मां हिना देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन


मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था । मृतक के पिता मजदूरी कर परिवार का किसी तरह पालन-पोषण करते हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी जमानिया राजकुमार ने बताया कि बालक बकरी चरा रहा था। तभी वह गहरे पानी में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो भी संभव होगा, अहेतुक सहायता परिजनों को दी  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें