फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुबह आंधी से पेड़ उखड़े, तार टूटे दोपहर बाद धूप ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवा चली। कुछ ग्रामीण इलाकों में आंधी आई। इससे कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और बिजली के पोल टूट गए। दोपहर में अचानक मौसम का रुख बदल गया। इसके बाद शाम तक तेज धूप रही।
विज्ञापन

नगर में सुबह जब लोगों की आंख खुली तो पता चला कि तेज हवा चल रही है। बाहर निकलने पर लोगों ने देखा कि आसमान में बादल छाए हैं। इससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों ने अनुमान लगाया कि पूरे दिन इसी तरह से आसमान में बादल छाए रहेंगे।
लेकिन, दोपहर में लोगों का अंदाजा धराशायी हो गया। अचानक तेज धूप निकल आई। मौसम के इस रवैये लोग हैरान रह गए। एक बार धूप हुई तो फिर पूरे दिन आसमान में बादल नजर नहीं आए।
विज्ञापन

जनपद का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें