फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलनी से किया सजना का दीदार

Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
करवा चौथ पर चीतनाथ मुहल्ला में चलनी से चांद का दर्शन करती व्रती महिलाएं।
विज्ञापन
पति के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सौभाग्यवती महिलाओं ने विश्वास और प्रेम के साथ इस पर्व को मनाया। पूजा-पाठ की सामग्री के खरीद को लेकर बुधवार की दोपहर तक बाजारों में बनी रही चहल-पहल। इसके बाद महिलाओं ने शाम को संजने-संवरने का कार्य शुरू किया। अंत में व्रती महिलाओं ने चांद के दीदार के बाद पति के हाथ से अन्न ग्रहण किया। इस पर्व के चलते व्रत वाले घरों में उत्सव का माहौल।
विज्ञापन



इस पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाओं में कई दिनों से काफी उत्साह था। आज पर्व के दिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे सजना का चलनी से दीदार को लेकर व्रती महिलाओं की उत्सुकता में भी वृद्धि होती गई। शाम पांच बजे के बाद से महिलाओं ने अपने उन अलमारियों, बक्सों  को खोलने का कार्य शुरू कर दिया, जिसमें उन्होंने अपना आभूषण सहित अन्य श्रृंगार का सामान रखा था। उन्हें निकालने के बाद वे आइना के सामने बैठ गईं। किसी व्रती महिला ने एक घंटा तक श्रृंगार करने के बाद अपने सौंदर्य पर पक्की मुहर लगाई तो किसी ने डेढ़ घंटे तक तैयार होने के बाद। जिन घरों में तीन से पांच  की संख्या में महिलाओं ने इस व्रत को रखा था, उस घर का उत्साह देखते ही बन  रहा था।


वह एक-दूसरे से यह सलाह-मशविरा करती रही है कि आज होठों पर किस कलर की लिपिस्टिक लगाऊं और अपने पति परमेश्वर के लिए लगंहा या फिर सितारे वाली साड़ी पहनू। दिनभर व्रत रहने और शाम को सोलह श्रृंगार करने के बाद सुहागिने विधि-विधान के मुताबिक पूजा की थाली और चलनी लेकर मकानों  के छतों पर पहुंची। चलनी से चांद का दीदार करने के बाद पतिदेव का दीदार  किया। पति द्वारा पानी पिलाने के बाद पत्नियों ने प्रसाद ग्रहण कर पर्व को संपन्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें