फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से भरी वैन रेलवे क्रॉसिंग के बीच फंसी

Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से भरी एक वैन मंगलवार की शाम अचानक रेलवे क्रासिंग के बीच फंस गई। वाकया उस समय हुआ जब दिलदारनगर थाना रोड के बड़ी नहर पुलिया के पास रेलवे क्रासिंग बंद होने के दौरान एक वैन अचानक क्रासिंग के अंदर घुस गई, लेकिन दूसरा फाटक बंद हो जाने की वजह से  वह बाहर नहीं निकल सकी। क्रासिंग से लगभग 200 मीटर दूर स्थित रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद उसको किसी तरह रोका गया और क्रासिंग खोल कर वैन को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मंगलवार की शाम थाना रोड के बड़ी नहर पुलिया के पास स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद किया जा रहा था। उस समय अप ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से खुल चुकी थी। क्रासिंग पर वैन फंसा देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। इसके बाद इसकी सूचना स्टेशन मास्टर तथा आरपीएफ को दी गई। रेलवे क्रासिंग को खोलकर वैन को निकाला गया, तब ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। \
इस बीच करीब दस मिनट तक ट्रेन स्टेशन के पास ही खड़ी रही। घटना के संबंध में पूछे जाने पर रेलवे के अधिकारी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। मामले में वैन चालक के विरुद्ध कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। घटना को लेकर बुधवार को चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें