फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन दोस्तों की गई जान

Thu, 02 Jul 2015 11:59 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर नोनहरा थाना क्षेत्र के जल्लापुर के पास गुरुवार की दोपहर साढ़े 11 बजे ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक मुहम्मदाबाद के भट्ठी मुहल्ले के रहने वाले थे। हादसे के बाद
विज्ञापन


 चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम और सीओ के आश्वासन

पर दो घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भट्ठी मुहल्ला निवासी जुम्मन खां का पुत्र वासिद खां (19) अपने साथियों शादाब उर्फ मोनू (18) तथा सुल्तान उर्फ राजा (18) के साथ बाइक से दिलदारनगर खाला (मौसा) के
विज्ञापन


 घर ईद का सामान पहुंचाने जा रहा था। बाइक सुल्तानपुर उर्फ राजा चला रहा था। वह हेलमेट नहीं पहने था। तीनों सुबह साढ़े 11 बजे नोनहरा थाना के जल्लापुर के पास पहुंचे थे कि गाजीपुर से मुहम्मदाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने

टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक से गिर गए। इसके बाद ट्रक तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक ट्रक में फंसकर करीब एक किलोमीटर तक घिसटती चली

गई। चालक शहबाजकुली के पास ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही नोनहरा, मुहम्मदाबाद और सुहवल थाना पुलिस

मौके पर पहुंच गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने जाम समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन ग्रामीण किसी सक्षम अधिकारी के मौके पर आकर ब्रेकर बनवाने का

आश्वासन देने पर अड़े थे। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम एके सिंह तथा वेदप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने तत्काल ग्रामीणों के सामने ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से बात कर ब्रेकर बनवाने की बात कहीं। तब जाकर

ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस शवों और ट्रक को थाना लाई। करीब दो घंटे जाम की वजह से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। आवागमन ठप होने से तेज धूप में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन आसपास के लोगों में इस दर्दनाक घटना की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें