फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को सजा दिलाने के लिए सड़क पर उतरे

Tue, 19 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
दोषियों को सजा दिलाने के लिए सड़क पर उतरे
विज्ञापन
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से सरजू पांडेय पार्क में चल रहा अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस मौके पर सत्येंद्र बिंद के बड़े भाई डा. कमला राम बिंद ने कहा कि डीएम से मुलाकात कर पूर्व की मांगों के संदर्भ में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने बताया कि कोटा निलंबित कर दिया गया है और जांच के बाद उसे निरस्त कर दिया जाएगा। कहा कि पीड़ितों की सभी मांगों को पूरा करने का जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर दधिबल प्रधान ने कहा कि अगर मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया, तो कार्यकर्ता आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर निर्मला बलवंत, रामबचन सिंह गौतम, अरविंद बिंद, रामेश निषाद, सिकंदर, विजय बिंद, संतोष बिंद, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।इसी क्रम में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद युवा मोर्चा इकाई के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की सभा में आग लगाकर आत्महत्या करने वाले सत्येंद्र बिंद की मौत पर दुख जाते हुए सोमवार को एसडीएम सदर से मुलाकात कर परिवार को आर्थिक सहायता देने, कोटेदार, ग्रामप्रधान और थानाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

इस मौके पर अर्जुन सिंह कश्यप, चौधरी रमेश निषाद, रवींद्र कश्यप, संजय कुमार, दिलीप कुमार, सुरेश बिंद, मारकंडेय बिंद आदि मौजूद रहे। ना, संध्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें