फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडी गठबंधन के सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस का कथित बल प्रयोग और अभद्र व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को काला दिवस मनाया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सरजू पांडेय पार्क, कचहरी में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष के नेताओं के साथ दुर्भावनापूर्ण और दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से भयभीत है। अपनी नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए पुलिस और अन्य सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।
विज्ञापन


एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने आरोप लगाया कि सांविधानिक संस्थाओं का राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन में बटुक नारायण मिश्र, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुसाफिर बिंद, राघवेंद्र कुमार, हामिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें