फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचकर वितरण के संबंध में जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी के मद्देनजर देश में लॉकडाउन किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को जिले में वाराणसी मंडल के आयुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा,जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास
विज्ञापन

अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार ने जिले में क्वारंटीन के लिए बनाए गए रेल प्रशिक्षण संस्थान एवं हॉटस्पॉट स्थानों में बड़ापुरा, मछलीबाजार, महुआबाग का स्थलीय निरीक्षण किया। रेल प्रशिक्षण संस्थान में अन्य प्रांतों से आए व्यक्तियों को जिन्हें क्वारंटीन के लिए रखा गया है उन लोगों से मुलाकात की। उन्हें फल वितरण किया। उन्होंने नखास स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचकर वहां वितरण के संबंध में जानकारी ली। उपस्थित लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने को कहा।
उन्होंने बताया कि बाहर से आए हुए व्यक्तियों को चिकित्सकीय जांच के बाद ही 14 दिनों तक निगरानी में रखने के बाद ही स्वस्थ्य रहने पर उन्हें घर भेजा जाएगा। क्वांरीटन हुए व्यक्तियों से कहा कि आप लोगों की प्रतिरोधक क्षमता अधिक है। इसलिए आपको पता नहीं है लेकिन अपने
विज्ञापन

परिवार वालों में किसी की भी प्रतिरोधक क्षमता कम होगी तो परिवार में इसका प्रभाव हो सकता है। इसीलिए आप लोगों को इस सेंटर पर रखा गया है। इस वायरस का सिस्टम कुछ दिनों बाद ही पता चलता है। यहां पर आपको किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने ने कहा कि यहां पर भोजन, नाश्ते की व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न होने पाए। इसका विशेष ध्यान
दिया तथा सेंटर पर सोशल डिस्टेंस का प्रत्येक दशा में पालन कराया जाय। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार आईजी विजय सिंह मीणा क्षेत्र के बिहार सीमा स्थित ताजपुर कुर्रा गांव पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात जवानों को दूरी बनाकर और मास्क लगाए रहने को कहा। इसके बाद आईजी हाट स्पाट एरिया चिउटहां गांव स्थित रकजी मस्जिद के कुछ दूरी पर लगे बैरियर पर पहुंचे। थाना निरीक्षक दिलीप से पूरी जानकारी लेकर मस्जिद के पास के मकानों में रख रहे लोगों की सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा को हाट स्पाट एरिया में तैनात पुलिस कर्मियों को मास्क, सेनिटाइजर, ग्लव्स उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद गहमर थाना क्षेत्र के देवल और बारा पुल पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें