फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर स्थित जूनियर हाईस्कूल के क्लर्क विवेक गुप्ता (32) की गुरुवार सुबह भदौरा छोटी पुलिया के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई। विवेक बुधवार से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
विज्ञापन


दिया है। दिलदारनगर बाजार निवासी विवेक गुप्ता (32) पुत्र विजेंद्र गुप्ता जूनियर हाईस्कूल दिलदारनगर में क्लर्क के पद पर तैनात थे। बुधवार को बीआरसी भदौरा में बैठक थी। इसमें हिस्सा लेने के लिए एमडीएम की प्रगति रिपोर्ट लेकर

बुधवार सुबह 10  बजे भदौरा बीआरसी पहुंचे थे। वहां एमडीएम की प्रगति रिपोर्ट जमा  कर लगभग ढाई बजे अपने घर के लिए निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन


उन्होंने सगे संबंधियों से फोन कर विवेक के बारे में पूछताछ की। बताया कि बैठक में हिस्सा लेने गए विवेक अभी घर नहीं पहुंचे हैं। विवेक का मोबाइल रिसीव नहीं होने के कारण घरवालों की अनहोनी की आशंका हुई। तलाश चल ही रही

थी कि गुरुवार की सुबह भदौरा के छोटी पुलिया के पास नहर के किनारे एक युवक का शव पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो मृतक की शिनाख्त विवेक गुप्ता के रूप में हुई। स्थानीय

लोगों ने विवेक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। गहमर थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही  स्थिति स्पष्ट होगी। विवेक के कान से खून निकल रहा था। विवेक की मौत से
विज्ञापन

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें