फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांह पर काली पट्टी बांधकर किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस सांसदों के निलंबन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की त्योरी चढ़ी हुई है। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में शहर के आमघाट स्थित गांधी पार्क में बांह पर काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरना सभा में शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र की हत्या कर विपक्ष का गला घोंटने का प्रयास किया है। उन्होंने सांसदों को निलंबित करने के

कार्य को गैरकानूनी एवं निंदनीय बताया। डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार एवं घोटालों पर अपनी चुुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं। जब पार्टी इन लोगों का इस्तीफा मांग रही है तो
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष दबाव में आकर सांसदों को लोकसभा से बाहर कर देती हैं। उन्होंने उनकी इस कार्रवाई की आलोचना की। धरना में पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, वेरोनिका नाथ, अजय सिंह, रामनगीना पांडेय, ऊषा चतुर्वेदी, आशुतोष

गुप्ता, मिलिन्द्र सिंह, मंसूर आलम राईनी, शबीउल हसन, कुसुम तिवारी, अभय गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, राफेज्या, पीपी चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, हामिद सिद्दीकी तथा फैसल कमाल आदि मौजूद थे। संचालन मुहम्मद राशिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें