वेलफेयर क्लब की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या पर बाय 2015 - हाय 2016 शीर्षक दुल्हन प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को संत कबीर पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद वर्मा तथा वीरेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह रूप बनाकर प्रतिभाग किया। पुराने वर्ष की विदाई बेला पर दुल्हन के रूप में सिसक-सिसक कर जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। छात्रों ने फैंसी ड्रेेस प्रतियोगिता के तहत महात्मा
गांधी, चाचा नेहरू, मदर टेरसा के सत्य तथा बलिदान एवं परी, हलवाई तथा अध्यापक का सजीव चित्रण प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। दुल्हन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वंशिका सिंह प्रथम, संजना गुप्ता द्वितीय और प्रियंका
कुमार तृतीय स्थान पर रही। वहीं सांत्वना स्थान के रेशमा बानो, सुरभी मौर्या, अंजली यादव, फलक बानो तथा करिश्मा का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में पूजा मौर्य प्रथम, मुस्कान सिंह द्वितीय तथा स्नेहा गुप्ता को तृतीय
स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार के लिए शिवानी मौर्या, दीपशिखा, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, नेहा एवं पूजा का चयन हुआ। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अच्छेलाल प्रथम, अनन्या कुशवाहा द्वितीय तथा योगेंद्र को तृतीय स्थान से संतोष
करना पड़ा। निर्णायक मंडल में रामनाथ सिंह कुशवाहा, अभिषेक सिंह एवं वीरेंद्र चौबे रहे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि वेलफेयर क्लब प्रतिवर्ष
विभिन्न क्षेत्रों से छुपी प्रतिभाओं को निखारने का काम करती है। प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, सुशील, शिवम दूबे, आशा मौर्या, मनोज यादव, राजकिरन, संगीता,
कंचन सिंह कुशवाहा, किरन यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन संस्था के सचिव सिद्घार्थ मालवीय और आदित्य कुशवाहा की ओर से संयुक्त रूप से किया।