फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित  पुलिस चौकी पर पांच जनवरी 2011 को आगजनी, तोड़फोड़ के बाद तत्कालीन चौकी प्रभारी टी रामाराव की हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने वाले उनकी बंदूक भी लूट ले गए
विज्ञापन


थे। इस घटना के कुल 22 मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी विनोद बिंद को पुलिस ने बुधवार को चक्काबांध के पास से गिरफ्तार कर लिया। चंदौली के ककरैत, कंदवा निवासी गिरफ्तार आरोपी के पास से चौकी प्रभारी से लूटी गई 12 बोर की एसबीबीएल गन बरामद की गई। उसके ऊपर 2500 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को चौकी प्रभारी टी रामाराव हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया गया। क्षेत्राधिकारी जमानियां अनिल कुमार ने बताया कि  वर्ष 2011 में स्थानीय जनपद से सटे जनपद चंदौली
विज्ञापन


के ककरैत गांव के कुछ लोग तहसील के सामने स्थित रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद शुक्ला ने जब उन्हें रोका तो भीड़ उग्र हो गयी और पुलिस बल पर हमला कर

दिया। इस दौरान तत्कालीन पुलिस चौकी प्रभारी टी रामाराव की हत्या कर उनकी निजी 12 बोर की एसबीएल गन लूट ली गई थी। क्रुद्ध लोगों ने  कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 22 लोगों को

मुख्य आरोपी बनाया था और करीब तीन सौ अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। 22 मुख्य आरोपियों में से 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष जमानियां दिनेश चन्द्र मिश्र,

उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ चक्का बांध गांव के पास से दोपहर करीब 2 बजे चंदौली जनपद के ककरैत गांव निवासी आरोपी विनोद बिन्द को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चौकी प्रभारी की हत्या

कर लूटी गई उनकी निजी 12 बोर के एसबीबीएल गन को बरामद किया।  इस संबंध में कोतवाल दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बाताया कि आठ दिसंबर को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार ने गिरफ्तार आरोपी पर 2500 रुपये का इनाम

घोषित किया था। अभियुक्त के घर की कुर्की कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें