फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास का बोझ तार में सटा, महिला मरी

Sun, 09 Oct 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उसिया गांव के सिवान में रविवार की सुबह घास काटकर घर लौट रही एक महिला की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।उसिया निवासी कमलावती (55) अपने पति राजेश्वर प्रसाद (60) के साथ सुबह सिवान में घास काटने के लिए गईं थीं।
विज्ञापन


करीब दस बजे घास काटने के बाद उसके बोझ को अपने सिर पर रखकर वह घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान सिवान में काफी नीचे लटके हाईटेंशन तार से घास का बोझ सट गया, जिससे करंेट लगने से कुछ ही पल में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति राजेश्वर उनको तार से छुड़ाने गए तो वह भी करंट से गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराया और घटना से पुलिस को अवगत कराया। झुलसे राजेश्वर को एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतका के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। लोगों का कहना था कि कई क्षेत्रों में बिजली के तार काफी नीचे से गुजरे हैं, वहीं जर्जर तार आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। इसको लेकर विभाग थोड़ा भी गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नीचे लटके तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें