फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय सैदपुर प्रथम का भवन जर्जर,

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर नगर में कंपोजिट विद्यालय प्रथम के 375 बच्चों को तीन भारी-भरकम वृक्षों के नीचे बैठाकर 16 अध्यापक पढ़ा रहे हैं। मौसम खराब होने पर बच्चों को बीआरसी परिसर में ही बने एक सभागार में ठूंस-ठूंसकर बैठा दिया जाता है। हैरत कर देने वाली बात तो यह है कि जब कभी विभागीय मीटिंग होती है, तो बच्चों की छुट्टी भी कर दी जाती है।
विज्ञापन

सैदपुर नगर के कंपोजिट विद्यालय प्रथम का भवन जर्जर व निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया है। लिहाजा उसमें पढ़ने वाले 375 बच्चों को कंपोजिट द्वितीय विद्यालय के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें बीआरसी परिसर के भारी भरकम वृक्षों के नीचे बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। मौसम खराब होने की स्थिति परिसर में ही बने एक सभागार में भर दिया जाता है। जहां पहुंच कर अध्यापक पहले बच्चों को वर्गीकृत करते हैं जिसमें अधिकांश समय निकल जाता है। बच्चों को पढ़ाने का मुश्किल से ही वक्त निकल पाता है। भवन के जर्जर होने के बाद सैदपुर कंपोजिट विद्यालय प्रथम के 375 बच्चों का जीवन अंधकारमय हो गया है। उधर, पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाने का भी खतरा कम नजर नहीं आता है।
इस तरह की स्थिति चिंताजनक है। एक दो दिन में सैदपुर खंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। उनके नेतृत्व में ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा। - हेमंत राव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें