फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनियापार में गांगी पर बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे अरसे के बाद सोनियापार में गांगी नदी पर पुल बनने का रास्ता साफ हो गया है।  पुल का निर्माण 2 करोड़ 80 लाख की लागत से होगा। इसके लिए शासन की ओर से धन अवमुक्त कर दिया गया है। पुल बनने सेआजमगढ़ और गाजीपुर की दूरी करीब 15 किमी कम हो जाएगी। एमएलसी विजय यादव की पहल पर इस कार्य में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के योगदान को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


पुल निर्माण की कवायद शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त खुशी का माहौल है। सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर होली के दो दिन बाद फिर होली खेली।


जिले के पश्चिमी सिरे पर आबाद सोनियापार में गांगी नदी पर पुल बनाने का टेंडर सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। गाजीपुर जिले की सीमा से महज चार किलोमीटर दूर आजमगढ़ के मेहनाजपुर जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को 14 किलोमीटर दूर जियापुर जाना पड़ता है और फिर वहां से करीब 15 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन


जबकि आजमगढ़ क्षेत्र के भगवानपुर आदि गांवों के लोगों को सैदपुर जाने के लिए 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने के बाद 15 किलोमीटर की दूरी तय कर लोग सैदपुर पहुंच जाएंगे। पुल निर्माण के बाबत एमएलसी विजय यादव ने बताया कि पुल निर्माण के लिए धन अवमुक्त हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। वहीं नायकडीह में कीनाराम स्थली पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख रामकृत सिंह ने कहा कि इस पुल से क्षेत्र की जनता की तमाम समस्याओं का निराकरण होगा।

 इस पुल के निर्माण का श्रेय एमएलसी विजय यादव को देते हुए कहा कि आजादी के बाद तमाम जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र की जनता की पीड़ा को नहीं समझा, लेकिन एमएलसी विजय यादव के अथक प्रयास के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर पुल निर्माण का रास्ता साफ होने से क्षेत्र के विकास यह बड़ा काम हुआ है। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य लल्लन सिंह, गुलाब पांडेय, सुरेंद्र दुबे, कबीर सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे। लोदी सिंह द्वारिका सिंह महाविद्यालय अठगांवा में भी सोेनियापार में गांगी नदी पर पुल बनाए जाने की सूचना पर पूर्व एमएलसी डा. कैलाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने इसे विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर बताते हुए एमएलसी विजय यादव के सराहनीय प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।

 ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह ने कहा कि श्री यादव की मेहनत और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के बेहतर प्रयास से क्षेत्र की जनता को बड़ी समस्या से मुक्ति मिल गई है। इस मौके पर मुन्ना यादव, रामवचन यादव, शिवबदन यादव, जितेंद्र यादव, हनुमान यादव, दिनेश सिंह, शोभित पहलवान, कामता राम, सुधीर पांडेय, जीवन सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें