फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मामूली बात पर आपा खोकर हत्यारोपी बन गए दुल्हन के पिता और रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बरेसर थानाक्षेत्र के मनीरपुर गांव में मंगलवार की रात आई बरात में जयमाल के दौरान हुआ विवाद मामूली बात पर हत्याकांड में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

ऐसा वाद-विवाद अक्सर शादी-विवाह में होता रहता है लेकिन गुस्से में आपा खोकर दुल्हन के पिता और रिश्तेदार हत्यारोपी बन गए। महादेव राजभर ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने की तैयारी की थी। शायद उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि बेटी की शादी के दिन कभी न भूलने वाला दृश्य देखना होगा।
यही स्थिति करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के रजौली गांव निवासी सगे भाई धर्मेंद्र और शिवशंकर की थी, जो अपनी रिश्तेदारी में हो रही शादी में शामिल होने आए थे। बताते हैं कि बरात में सबकुछ अच्छा चल रहा था। बरातियों के स्वागत में पड़ोसी बेचू से लेकर गांव के अन्य लोग भी शामिल थे। जयमाल की रस्म के दौरान फोटो खींचने के लिए आगे से हटने को लेकर बात बिगड़ गई और पड़ोसी बेचू राजभर से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

बेचू का आरोप है कि इसी को लेकर दुल्हन के पिता और रिश्तेदार मारपीट करने लगे। आरोपी लाठी-डंडे लेकर आरोपियों ने उसे दौड़ा लिया। दरवाजे पर बंधी मवेशी की भी पिटाई की। बीचबचाव करने आए उनके पिता पतरू राजभर के सिर पर वार कर मौत की नींद सुला दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर महादेव ने आनन-फानन में बेटी की शादी कराने के बाद भोर तक विदाई करा दी। अभी विदाई हुई भी नहीं थी कि पड़ोसी के यहां से रोने-पीटने की आवाज सुनाई देने लगी। पुलिस ने नामजद आरोपी महादेव राजभर, चचरे भाई आशीष, उसके पिता तुलसी और धर्मेंद्र, शिवशंकर और शंभू राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें