फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में ही भिड़े बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गेहूड़ी गांव में मगंलवार की रात देर शाम द्वार पूजा के समय डीजे पर डांस करने को लेकर बरातियों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की नशे में धुत बराती आपस में ही मारपीट करने लगे। बारातियों द्वारा आपस में मारपीट से शादी के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान कई बाराती चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला सुलझाना चाहा तो नशे में धुत कुछ बराती उपद्रव मचाने लगे। पुलिस 12 लोगों को पकड़ कर थाने लेकर आई और बुधवार को शांतिभंग में चालान कर दी।
विज्ञापन

गेहूड़ी गांव निवासी रामश्रय राजभर की बहन की शादी थी। मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव निवासी गुड्डू राजभर की बरात गेहूंड़ी आई हुई थी। बरात डीजे की धून पर नाचते-गाते द्वार पूजा के लिए निकली। इसी दौरान डीजे पर डांस कर रहे बराती अलग-अलग गानों की फरमाइश के साथ नाच को लेकर आपस में ही भिड़ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते आपस में ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख घरातियों ने विवाद में हस्तक्षेप किया। बरातियों की मारपीट से भगदड़ सी स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामला शांत कराना चाहा तो कुछ बराती उपद्रव मचाने लगे। मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने उपद्रवियों को दौड़ा कर पकड़ लिया और थाने लाई। हंगामा बढ़ता देख और बराती फरार हो गए। पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शादी कराई गई। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि शादी के कार्यक्रम में द्वारपूजा के दौरान हुए बवाल के 12 उपद्रवियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें