पेड़ की टहनी गिरने से दबकर मृत मजदूर का शव देखकर बिलखती महिलाएं। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
स्थानीय थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम सूखे पेड़ की डाल गिरने से उससे दबकर एक मजदूर की मौत हो र्गई। पुलिस ने शुक्रवार को शवको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भड़सर गांव निवासी शिवबदन गौड़ (40) सूखे पेड़ों को काटकर जीविका चलाता था। वह बृहस्पतिवार की शाम पलिया गांव के पास सूखे पेड़ की कटाई चल रही थी। इसी दौरान एक टहनी उसके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित निजी अस्पताल के लिए लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे। इधर परिवार की महिलाएं शव देखकर बिलखने लगी। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की दरवाजे पर भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। दूसरे दिन सुबह परिवार के लोग शव लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।