जखनिया। रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन स्थित गेट नंबर 17 ए पर बुधवार को बड़ा हादसा बच गया। कस्बा के एक प्राइवेट विद्यालय की स्कूली बस ने गेट में धक्का मार दिया, जिससे फाटक का बूम टूट गया। घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन गई।
इस दौरान गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली मेल ट्रेन को अस्थायी व्यवस्था के तहत गेट स्लाइडर बूम लगाकर आगे के लिए रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर अनुज ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल आरपीएफ मऊ को दी गई, जिसके बाद गेट की मरम्मत कराकर उसे दुरुस्त कराया गया। रेलवे कर्मियों के अनुसार यदि समय रहते ट्रेन संचालन के लिए अस्थायी व्यवस्था नहीं की जाती तो यातायात बाधित हो सकता था। संवाद