फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उत्तराखंड पुलिस के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस के जवान दयाराम यादव (48) का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पलिया पहुंचा। शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर बिलखने लगे। उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। दयाराम यादव का हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।
विज्ञापन

दयाराम यादव वर्ष 1995 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में देहरादून नगर कोतवाली के लक्खीबाग पुलिस चौकी में उनकी तैनाती थी। होलिका दहन ड्यूटी करने के बाद जब वे रात में सोने गए, तभी उनकी हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर से परिवार में मातम छा गया। पत्नी किरण यादव और पुत्र अंकुर एवं अतुल यादव का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते उनके गांव लाया गया।
रास्ते में डीडोहर, रसूलाबाद, सिहोरता, कहोतरी और फतेहपुर में लोगों ने जगह-जगह वंदे मातरम के नारे लगाए। गांव पहुंचने पर उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर में किया गया। बड़े पुत्र अंकुर यादव ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर रसूलाबाद के ग्राम प्रधान रवींद्र यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, धीरेंद्र यादव, गोपाल यादव, अभयकांत यादव, नीतीश यादव, पिंटू यादव, हरिकेश यादव, सोनू यादव, पारस यादव, गुड्डू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें