फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम : सुबह धूप, दोपहर बाद छाए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के मिजाज में रविवार को बदलाव देखने को मिला। दोपहर तक धूप का असर रहा। इसके बाद आसमान में अचानक बादल मंडराने लगे। इससे किसानों के माथे पर बल पड़ गया। वह बारिश की संभावना को लेकर चिंतित नजर आए।
विज्ञापन

जनपद का अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-सुबह अन्य दिनों की तरह भगवान भास्कर के दर्शन हो गए। जैसे-जैसे दिन ढलता चला गया, वैसे-वैसे धूप की तपिश बढ़ती चली गई। लेकिन, दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। अचानक आसमान में बादल घिरने से भगवान भास्कर बादलों की ओट में छिप गए। बादल छाने से किसान चिंतित हो गए। वे बारिश की संभावना से सहमे नजर आए। किसानों का कहना है कि अगर वर्तमान में बारिश हो गई तो यह कई फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। सब्जियों, गेहूं से लेकर अन्य फसलों को नुकसान हो जाएगा। फिलहाल किसान ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस वक्त बारिश न हो। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश नहीं लेकिन बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें