फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पैतृक गांव पहुंचा बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। रेवतीपुर गांव के धज्जू राय पट्टी निवासी बीएसएफ हेड कांस्टेबल राधाकृष्ण राय (48) का पार्थिव शरीर शनिवार को पैतृक गांव पहुंचा।
विज्ञापन

लोगों ने पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की आंख भर आईं। वह गुजरात के गांधीनगर में बाजार जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान तीन जून को निधन हो गया था।
राधाकृष्ण राय के छोटे भाई व सेना से सेवानिवृत्त सुनील राय ने बताया कि राधाकृष्ण बीएसएफ की 85वीं बटालियन में गांधी धाम गुजरात में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी गांधीनगर आईजी हेडक्वार्टर में थी। वह 1995 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

गत 29 जून की शाम ड्यूटी के बाद वे अपने दोस्त के साथ स्कूटी से बाजार गए थे। स्पीड ब्रेकर पार करते समय स्कूटी का टायर फटने से वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इलाज के दौरान बीते तीन जुलाई को उनका निधन हो गया।
बीते चार जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पार्थिव शरीर हवाई जहाज से वाराणसी लाया गया। बीएसएफ व सीआरपीएफ जवान पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव पहुंचे। पत्नी ममता राय, मां लीलावती देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
ग्रामीणों की आंख नम हो गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, सच्चिदानंद राय, अधिवक्ता प्रवीण राय, जयशंकर राय सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जवान का अंतिम संस्कार गाजीपुर श्मशान घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया। इकलौते पुत्र हर्ष उर्फ मन्नू राय के मुखाग्नि देते ही लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें