फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शौच के लिए निकली महिला का भांगड़ नहर में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव के पास भांगड़ नहर के पानी में रविवार को एक महिला का उतराया शव मिला। वह दो अगस्त की सुबह करीब नौ बजे शौच की बात कहकर घर से निकली थी। घर वापस नहीं लौटने पर परिजन महिला की देर रात तक तलाश करते रहे। पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 8.30 बजे एक महिला का शव भांगड़ नहर में उतराया देखकर घटना स्थल पर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गांव के लोगों ने महिला के शव को पानी से बाहर निकाला। उसकी पहचान शेरपुर कला गांव निवासी सरिता यादव (45) के रूप में हुई। घर से एक किलोमीटर दूर सरिता यादव का शव की जानकारी मिलते ही पति अशोक यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। पति अशोक ने बताया कि सरिता मानसिक रोग से ग्रसित थीं। उसका दो वर्ष से वाराणसी के एक अस्पताल में में उपचार चल रहा था। बेटे धुन यादव ने बताया कि सरिता दो अगस्त की सुबह करीब नौ बजे शौच करने के लिए कह कर घर से गई हुई थी। सरिता बेटे धनु यादव, आशीष यादव और अजीत यादव के साथ मायके शेरपुर कला गांव में ही रहती थीं। भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि भांगड़ नहर में सरिता यादव का उतराया शव मिला। कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें