फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झाड़ियों में मिला कबाड़ व्यवसायी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। रेवतीपुर थानाक्षेत्र के उतरौली गांव के पास नगसर मार्ग पर शनिवार को सड़क किनारे झाड़ियों में कबाड़ व्यवसायी का शव मिला। वह शुक्रवार की दोपहर कबाड़ खरीदने के लिए साइकिल से निकला था। घर न पहुंचने पर परिजन रातभर उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर गांव निवासी चंद्रसेन गुप्ता (60) कबाड़ का व्यवसाय करते थे। वह शुक्रवार को दोपहर साइकिल लेकर कबाड़ खरीदने के लिए घर से निकले लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। व्यवसायी के घर न पहुंचने पर परिजन रातभर तलाश करते रहे। इधर, उतरौली गांव के लोगों ने सुबह नगसर मार्ग पर शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। थाने पहुंचे परिजन व्यवसायी का शव देखकर रोने-बिलखने लगे। पत्नी रेखा देवी, मां रामप्यारी को ग्रामीण ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे। पत्नी रेखा ने बताया कि उनके पति चंद्रसेन रोज की तरह कबाड़ खरीदने निकले थे। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटे थे और कबाड़ का कारोबार कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो बेटे शिवम और सत्यम पढ़ाई कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें